Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मच्छर मारने की कॉइल से 6 लोग मरे

मच्छर

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. दिल्ली के एक इलाके में मच्छर मारने वाली कॉइल से आग लग गई. जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. ये दुखद घटना दिल्ली के शास्त्री नगर में घटी. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज होगा जिसके बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे. मरने वाले लोगों में 4 पुरूष, एक महिला और डेढ़ साल का बच्चा था. दो लोगों का अब भी इलाज चल रहा है जिसमें एक 45 साल का पुरूष और 15 साल की लड़की है. बताया जा रहा है कि ये परिवार खिड़की दरवाजे बंद करके मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाकर सो रहा था. संभावना है कि रात को कोई कॉइल किसी गद्दे पर गिर गई होगी, जिससे निकला जहरीला धुआं पूरे कमरे में फैल गया, कमरे में सो रहे लोग इस जहरीले धुएं से बेहोश हो गए. कमरे में सो रहे लोगों का इस जहरीले धुएं से दम घुट गया जिससे उनकी मौत हो गई.

बाद में कमरे में आग भी लग गई, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घर में लगी आग को बुआ दिया. मच्छर भगाने वाली कॉइल में कई जहरीले तत्व होते है. बंद कमरे में इससे निकलने वाली गैस खतरनाक हो जाती है क्योंकि बंद कमरे में ऑक्सीजन कम होती है और जिससे कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है और यही गैस इंसानों के शरीर में जाकर उनके दम घुटने का कारण बनती है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड