श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Delhi Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लोकेश बंसल समर्थकों के साथ AAP में शामिल

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकेश बंसल ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया और बंसल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
Lokesh Bansal Join AAP

Lokesh Bansal Join AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा झटका लगा था, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी को खुशी भी मिली है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकेश बंसल ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया और बंसल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

‘बंसल के आने से नई दिल्ली विधानसभा में खत्म हो गई कांग्रेस’

वहीं, बंसल के आप में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि लोकेश बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के सबकुछ थे और उनका आप जुड़ना मतलब है कि नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस खत्म हो गई है। इन्होंने हमें कहा कि कांग्रेस में देश के लिए कुछ करने गया था, लेकिन आज कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठ गई है। बीजेपी गरीबों के लिए खतरनाक पार्टी है।

CM आतिशी ने 2 नेताओं को AAP में कराया शामिल

इससे पहले, दिल्ली की सीएम आतिशी ने सभी नेताओं को पट्टा और टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “कालकाजी का आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग अध्यक्ष गुफरान चौधरी और बदरपुर जले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।”

ये नेता भी AAP में हुए थे शामिल

वहीं इससे पहले युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, यूथ कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल, पूर्वी पटेल नगर वॉर्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी रहीं और खटीक समाज की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष शकुंतला परेवा और दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह के साथ इनका पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी।

इनके अलावा गुरप्रीत सिंह अटवाल, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, दीपक कुमार, सहदेव, गुरपाल सिंह, आर्यांश, राजवीर सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रोहित कोहली, गुलशन शर्मा, आरके चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, हरविंदर सिंह लाली, परमजीत सिंह भी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- AAP को दिल्ली में बड़ा झटका, पूर्व MLA श्रीदत्त शर्मा सहित कई नेता BJP में शामिल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी