Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं…’, CM आतिशी ने आयोग लिखा पत्र

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला किया है।
CM Atishi

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, मारपीट और हमला किया है।

बता दें कि आतिशी ने इसको लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने आयोग से कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनात करने की मांग की है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी को लिखे पत्र में आतिशी ने आरोप लगाया कि बिधूड़ी के भतीजे चल रही चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए गुंडागर्दी में लगे हुए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के मुताबिक बीजेपी नेता के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा, ‘घर बैठो, नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। यह हमारा चुनाव है।’

ये भी पढ़ें- AAP को दिल्ली में बड़ा झटका, पूर्व MLA श्रीदत्त शर्मा सहित कई नेता BJP में शामिल

बता दें कि दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है तो AAP ने इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी पर फिर से दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस ने सीट पर अलका लांबा को चुनावी मैदान में उतारा है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें- Delhi Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, लोकेश बंसल समर्थकों के साथ AAP में शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल