Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AAP को दिल्ली में बड़ा झटका, पूर्व MLA श्रीदत्त शर्मा सहित कई नेता BJP में शामिल

AAP के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, दो बार की काउंसलर रेखा रानी, सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी और पूर्व काउंसलर शिल्पा कौर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा...
Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि AAP पार्टी के कुछ नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सभी नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई।

पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा के साथ ये भी हुए शामिल

बता दें कि AAP के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, दो बार की काउंसलर रेखा रानी, सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी और पूर्व काउंसलर शिल्पा कौर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

BJP सांसद हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल पर कसा तंज

बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “केजरीवाल ने पिछले 10 साल में अपने कामों पर एक भी शब्द नहीं बोला है। केजरीवाल ने एमसीडी के बजट को बर्बाद करके रख दिया। कोई वर्क कल्चर नहीं है, इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं रहा।”

बीजेपी नेता ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने स्थायी समिति का गठन नहीं किया है, जिससे एमसीडी के विकास कार्य रुक गए। मैं नए सदस्यों का बीजेपी में स्वागत करता हूं।

BJP सांसद मनोज तिवारी ने ज्वाइन कराई पार्टी

सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “हम विजेंद्र चौधरी, रेखा रानी, ​​शिल्पा कौर, अतुल जैन का बीजेपी में स्वागत करते हैं। कमलजीत सेहरावत के क्षेत्र से कई पार्षद हमारे साथ आए हैं। इस मौके पर कई नेता यहां आए हैं, हम आप सभी का स्वागत करते हैं।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली के लिए BJP का संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी, छात्रों के लिए बड़ा एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा