Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कितने बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, कहां-कहां होगी वोटों की गिनती?

Delhi Election Counting Time: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को आएंगे। साथ ही यह भी फैसला हो जाएगा कि किसी सरकार अबकी बार राजधानी पर कौन राज करेगा।
Delhi Election Counting Time

Delhi Election Counting Time: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को आएंगे। साथ ही यह भी फैसला हो जाएगा कि किसी सरकार अबकी बार राजधानी पर कौन राज करेगा। सभी उम्मीदवारों की किस्मत 5 फरवरी को इवीएम में कैद हो गई थी। सभी ईवीएम को 19 सुरक्षित जगहों पर रखा गया है। इन्हीं जगहों पर वोटों की गिनती होगी।

कितने बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती?

बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान हुआ था और इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। वहीं वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले सरकारी कर्मचारी, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के मतों की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम खुलना शुरू हो जाएंगे।

कितनी बजे तक आ जाएंगे पूरे नतीजे?

दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा सीटों में ईवीएम की संख्याओं के आधार पर अलग-अलग संख्या में राउंड तय किए गए हैं। कम राउंड वाली विधानसभा के नतीजे जल्दी आएंगे और ज्यादा राउंड वाली विधानसभा के नतीजे देर से आएंगे। 11.30 बजे से नतीजे आने शुरू हो सकते हैं। दो बजे के पहले-पहले लगभग सभी विधानसभाओं के नतीजें आ सकते हैं। जहां दोबारा गिनती की स्थिति बनती हैं, वहां देर शाम तक नतीजे मिलने की संभावना रहेगी।

कहां-कहां होगी वोटों की गिनती?

दिल्ली के 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहीं पर ईवीएम रखी हुई हैं। किसी मतगणना केंद्र पर दो विधानसभा सीटों की गिनती तो किसी मतगणना केंद्र पर सात विधानसभा सीटों की गिनती होगी।

कहां देखें नतीजे?

चुनाव आयोग की वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल results.eci.gov.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं. संभवतः 8.30 बजे बाद इस पोर्टल पर नतीजे अपडेट होना शुरू होंगे।

एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

वहीं, नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल सामने आ गए, जिसकी स्पष्ट रूप से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, दो एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी के तीसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद बताई है। देखना होगा कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग