राजधानी दिल्ली में निर्माणधीन पुरानी इमारत भड़बड़ा कर गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी दिल्ली में यह घटना आधी रात करीब दो बजे हुई। रात में हादसा होने की वजह से स्थानीय लोगों को शुरुआत में कुछ समझ में नहीं आया लेकिन बाद में पता चला कि एक मकान भरभराकर गिर गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आ रहा राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
#WATCH दिल्ली: कल देर रात वेलकम के कबीर नगर में एक दो मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, एक अन्य घायल है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
घटनास्थल पर NDRF द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/7DoUT6eEgu
राजधानी दिल्ली के कबीर नगर में हुई इस घटना में घटना में शिकार हुए लोगों की पहचान कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरशद जिनकी उम्र 30 साल थी उनकी मौत हो गई है। वहीं, तोहिद जिनकी उम्र 20 साल थी वह भी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं, 22 साल के रेहान गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चल रहा था। वहीं, पहली मंजिल पर कोई नहीं रहता था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि तीन को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में दो लोगों को ज़ी टीवी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी अनूप ने कहा, “हमें एक इमारत ढहने के संबंध में एक फोन कॉल मिली और टीम मौके पर पहुंची। तीन मजदूर मलबे में दब गए।
#WATCH थाना प्रभारी अनूप ने कहा, "हमें एक इमारत ढहने के संबंध में एक फोन कॉल मिली और टीम मौके पर पहुंची। तीन मजदूर मलबे में दब गए…'' pic.twitter.com/fJAxXuANoY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024