Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई धोखाधड़ी! जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MS DHONI | JHARKHAND | RANCHI COURT | SHRESHTH BHARAT

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी हुई थी। धोखाधड़ी मामले में रांची सिविल कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया। धोनी के अधिवक्ता दयाशंकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले को प्रथम दृष्टि से सही माना गया। इसके बाद मामले में कोर्ट की ओर से मिहिर दिवाकर सौम्या दास और आर का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पूरा के खिलाफ संबंध जारी करने का आदेश जारी किया गया।

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की और से 15 करोड़ की धोखाधड़ी से संबंधित केस रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया गया था। धोनी की ओर से उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर रहे मिहिर दिवाकर के खिलाफ सिविल कोर्ट में क्रिमिनल केस फाइल किया गया था। धोनी की ओर से कहा गया था कि मिहिर दिवाकर ने एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया है। साल 2021 में एग्रीमेंट निरस्त करने के बाद भी धोनी के नाम का इस्तेमाल दिवाकर की कंपनी और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से किया गया।

धोनी के अधिवक्ता दयाशंकर सिंह ने मीडिया को बताया कि आरका ने देश के अंदर और बाहर कई एकेडमी खोली हैं। लेकिन शर्तों के अनुसार धोनी को प्रॉफिट शेयर नहीं किया गया।इस पूरे एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन से धोनी को करीब 15 करोड रुपए का नुकसान हुआ है।

कुछ समय पहले मिहिर दिवाकर की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी। उस पोस्ट का हवाला देते हुए धोनी के अधिवक्ता ने उसका खंडन किया। आपको बता दें, मिहिर दिवाकर की ओर से बीती 1 फरवरी को कानपुर कोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ केस फाइल किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार