Team India Jersey Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में कराया जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद सामने आया है। वही, BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है कि भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखेगा, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया है।
PCB ने जारी किया अपना बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम की जर्सी में पाकिस्तान का नाम नहीं छपने से पीसीबी नाराज है। PCB के एक अधिकारी ने BCCI पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप लगाया। इससे पहले, भारतीय बोर्ड ने कथित तौर पर कप्तान रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।
Champions Trophy 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप
- ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
- ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल
- 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
- 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
- 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
- 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
- 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
- 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
- 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
- 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
- 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
- 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
- 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
- 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
- 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
- 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
- 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
- 10 मार्च- रिजर्व डे