Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायटंस करेंगे दो दो हाथ

99518862

आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच है. पंजाब ने इस सीजन की शुरूआत बड़ी जबरदस्त की. पंजाब ने अपने शुरू के दोनों मैच जीते लेकिन फिर पंजाब लगातार दो मैच हार गया. पंजाब ने खेले गए सात मैचों में से चार में जीत हासिल की है, वहीं तीन मैचों में उसे हार मिली. पंजाब के लिए अच्छी बात ये है कि वो पिछला मैच जीतकर आई हुई है. जबकि लखनऊ पिछला मैच हारकर आज पंजाब से भिड़ेगी. पंजाब अंकतालिका में छठे नंबर पर है. पंजाब को शिखर धवन के घायल होने से बहुत नुकसान हुआ है. पंजाब की टीम और पंजाब के फैंस शिखर धवन का टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लखनऊ ने भी सात मैचों में से चार मैच जीते हैं. लखनऊ अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. लखनऊ रनरेट के मामले में पंजाब से ऊपर है. लखनऊ अगर आज का मैच जीतती है तो कम से कम दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी. लखनऊ पिछला मैच गुजरात से हार गया था, ये मैच पूरी तरह से लखनऊ की मुट्ठी में नजर आ रहा था लेकिन लखनऊ इस मैच को हार गया. लखनऊ को इस हार का बहुत दुख होगा क्योंकि ये एक जीता हुआ मैच था. लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल रन तो बनाते हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं होता जिसका खामियाजा कई बार लखनऊ की टीम ने भुगता है. राहुल जब पंजाब की टीम में थे तब भी राहुल ने कुछ इसी तरह की धीमी पारिया खेली थी जिसका खामियाजा पंजाब ने हार के रूप में भुगता था.

लखनऊ की टीम मजबूत नजर आ रही है पूरन, स्टोइनिस, कायल मेयर, कुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी लखनऊ को मजबूत बना रहे हैं. वहीं पंजाब को कप्तान सैम करन, लिविंग्स्टोन, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन से अच्छी परफार्मेंस की उम्मीद होगी. ये मैच पंजाब के मोहाली में खेला जायेगा. अपने होम ग्राउंड का फायदा पंजाब किंग्स जरूर उठाना चाहेगा. पंजाब गेंदबाजी के मोर्चे पर लखनऊ से थोड़ी सी कमजोर नजर आ रही है लेकिन क्या ये थोड़ी सी कमजोरी मैच के नतीजे को बदल पायेगी इसके बारे में तो मैच के बाद ही पता चलेगा. आईपीएल में इस समय तीन टीमें पांच मैच जीत चुकी हैं वहीं तीन टीमें चार मैच जीत चुकी है जिसअंतिम चार की कहानी बड़ी दिलचस्प होती हुई दिख रही है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा