Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ ने खड़ा किया IPL का सबसे बड़ा स्कोर, पंजाब हारा

marcus_stoinis_lsg_vs_kkr_2022_ipl

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह से हरा दिया. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला पंजाब के लिए घातक साबित हुआ. पंजाब के शिखर धवन ने इस मैच में वापसी की लेकिन उनकी वापसी पंजाब के लिए अच्छी साबित नहीं हुई. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार बहुत दमदार शुरूआत करते हुए बेहद तेज शुरूआत की. लखनऊ ने इस बार आयुष बडोनी को बैटिंग के लिए पहले भेज दिया, बडोनी ने शानदार 24 गेंदों पर 43 रन बनाए वहीं ओपनर कायल मेयर ने 24 गेंदों पर 54 रन बनाए.

लखनऊ के लिए बाद मे आए मार्क्स स्टोनिक्स ने तो 40 गेंदों पर 72 रन बना दिए. आज लखनऊ रे लिए कप्तान राहुल के अलावा हर बल्लेबाज ने अच्छी पारी खेली. जबरदस्त फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन ने भी 19 गेंदों में 45 रन बनाए. लखनऊ ने बीस ओवरों में 257 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. ये आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. स्टोनिक्स ने 5 तो कायल मेयर ने 4 छक्के लगाए.

इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स केवल 201 रन ही बना पाई. पंजाब के लिए अथर्व टाइडे ने 36 गेंदों पर 66 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स इस बड़ी जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है. 72 रन बनाने वाले स्टोनिक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग