Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का एलान, गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

India Squad For ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है।
India Squad For ICC Champions Trophy 2025

India Squad For ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। मुंबई में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और रोहित शर्मा ने टीम की घोषणा की। टीम चयन के लिए मीटिंग जारी है।

बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार ‘हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

गिल बने उप-कप्तान, यशस्वी-शमी की टीम में वापसी

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया है, जबकि मोहम्मद सिराज टीम जगह नहीं मिल पाई है। चोटिल बुमराह भी टीम का हिस्सा है, जबकि यशस्वी जायसवाल पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 14 महीने बाद वनडे टीम में वापसी की है।

मोहम्मद शमी के सिलेक्शन पर सभी निगाहें

मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। उम्मीद है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी चुने जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की टीम के साथ सेलेक्टर्स इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम का एलान करेंगे। 

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश

ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई

5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर

9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)

10 मार्च- रिजर्व डे

ये भी पढ़ें- चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान आज, क्या बुमराह को मिलेगा मौका?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग