श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IPL 2024: CSK के लिए क्या होने जा रहा है इस बार धोनी का रोल?

IPL 2024 MS Dhoni role

IPL 2024 MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेजबानी करेगी। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के रोल को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। धोनी पिछले साल आईपीएल खेलने के बाद सीधे इस साल आईपीएल में ही दिखाई देंगे। 

धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है

पिछले सीजन में धोनी अपने चोटिल घुटने के साथ खेले थे जिसके बाद उनको घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी। हालांकि धोनी ने वादा किया था कि वह फैंस के लिए एक बार फिर से आईपीएल में खेलना चाहेंगे और उन्होंने वह वादा निभाया भी है। लेकिन उनकी विकेट कीपिंग को देखते हुए इस बात को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या वे सर्जरी से प्रॉपर रिकवरी कर पाएंगे? 

इस सीजन में बढ़ गई है जिम्मेदारी

दूसरी बात यह भी है कि धोनी का रोल इस सीजन में पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है। टीम से डेवॉन कोन्वे बाहर हो चुके हैं। शिवम दुबे भी चोटिल हैं और अंबाती रायडू ने संन्यास ले लिया है। इस टीम ने पिछली नीलामी में रचिन रविंद्र को खरीदा था लेकिन इस बार ही इस युवा ऑलराउंडर का आईपीएल में डेब्यू होगा। 

इरफान पठान ने धोनी पर ताजा अपडेट दी

धोनी की मौजूदा स्थिति पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपडेट दी है। इरफान पठान ने बताया है कि वह कुछ दिन पहले ही धोनी से मिले हैं। उनका घुटने ठीक लग रहा था। फैंस के लिए अच्छी बात है। लेकिन क्या धोनी अपने पुराने रंग में दिखाई देंगे? 

इरफान पठान इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि धोनी पिछले दो सालों में अपने रोल को बदल चुके हैं। वे लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। उनकी कुछ पारियां यादगार होती हैं। मुझे नहीं लगता कि इस बार भी वे इस रोल को बदलेंगे। वे अपनी कप्तानी के साथ भी योगदान देना जारी रखेंगे। लेकिन अगर वे अपने फैंस के लिए कुछ और भी करना चाहते हैं तो अच्छी बात होगी। 

धोनी के साथ कोहली की भी वापसी

बता दें धोनी के अलावा विराट कोहली भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड में थे। इस जोड़ी को ‘अकाय’ के रूप में अपनी दूसरी संतान मिली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी