Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Badaun Murder: बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार

badaun murder case Javed

Badaun Murder Javed Arrest: देश को दहला देने वाले बदायूं हत्याकांड के दूसरे आरोपी आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। जावेद वारदात के समय हत्या को अंजाम देने वाले साजिद के ही साथ मौजूद था। लेकिन जैसे ही भगदड़ मची तो जावेद भागने में कामयाब रहा। जबकि साजिद का यूपी पुलिस ने तभी एनकाउंटर कर दिया था।

गिफ्तारी से केस को नई दिशा मिलने की उम्मीद

बदायूं हत्याकांड के दो दिन बाद भी पूरे देश में ये सवाल गूंज रहा है कि दो बच्चों की निर्मम हत्या के पीछे साजिद का मोटिव क्या हो सकता है? साजित की मौत हो चुकी है। ऐसे में जावेद ही वो शख्स है जो इस मामले में बड़ी जानकारी दे सकता है। जावेद की गिरफ्तारी से इस केस को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

जावेद इस घटना के बाद मोबाइल बंद करके दिल्ली भाग गया था। उसको देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है।

जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जानकारी के अनुसार जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। बताया जा रहा है जब साजिद मर्डर करके छत से नीचे आ रहा है तब जावेद बाहर बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। इस दौरान जावेद मौका मिलते ही फरार हो गया।

वीडियो में जावेद कह रहा है कि मैं भागकर सीधा दिल्ली आ गया था। मैं बरेली में सरेंडर करने आया हूं। मुझे लोगों ने फोन करके बताया है कि मेरे भाई ने क्या किया है।

पुलिस ने जावेद की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने का वादा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जावेद घटना के बाद फोन को स्विच ऑफ करके दिल्ली भाग गया।

जावेद ने खुद को बताया सीधा आदमी

जावेद खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि वह घटनास्थल पर था ही नहीं। वो तो जब गांव से बदायूं आया तो लोगों की भीड़ देखकर दिल्ली भाग गया। फिर बरेली आया और सरेंडर करने के लिए तैयार था। कई लोगों ने खुद उसको फोन करके बताया है कि तेरे भाई ने कांड कर दिया है। जावेद ने खुद को सीधा आदमी बताते हुए यह भी कहा कि जिस परिवार के बच्चे मारे गए उसके साथ बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। ये समझ से परे है कि साजिद ने ऐसा क्यों किया।

विनोद ने की जावेद का एनकाउंटर ना करने की अपील

मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार ने इस दौरान पुलिस से अपील की थी कि वे जानना चाहते हैं उनके बच्चों को क्यों मारा गया। इसलिए जावेद को किसी भी कीमत पर पकड़ना चाहिए। साजिद की तरह उसका एनकाउंटर नहीं हो। उनके परिवार की ना कोई दुश्मनी थी और ना ही कोई और मामला था। ऐसे में जावेद के पास इस घटना से जुड़ी ऐसी अहम जानकारियां हो सकती हैं जिसका इंतजार सभी को है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग