Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जान्हवी कपूर ने ‘Mr & Mrs Mahi’ के डायरेक्टर संग देखा MI vs KKR का मैच

1528864302_janhvi-kapoor-sharan-sharma_202405

Mr & Mrs Mahi: जान्हवी कपूर ने हाल ही में MI VS KKR आईपीएल मैच के दौरान ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ जमकर मस्ती की। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच के अपने अनुभव की झलकियां साझा कीं। उन्होंने कार में ली गई सेल्फी और निर्देशक शरण शर्मा के साथ मैच की तस्वीरें पोस्ट की।

जान्हवी कपूर ने किया पोस्ट

जान्हवी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “माही का दिन निकल गया…मिस्टर माही ने आपको वहां मिस किया @rajkummar_rai।” मैच में उनका लुक काफी अट्रेक्टिव था। अभिनेत्री ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वे बहुत सुंदर लग रही थीं। इस टी-शर्ट पर ‘माही’ लिखा था, जिसका कनेक्शन उनकी आगामी फिल्म ‘Mr & Mrs Mahi’ से है।’ शर्ट के पीछे लिखा था “क्रिकेट ही जीवन है और जीवन ही क्रिकेट है।”

जान्हवी कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट

जान्हवी जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखाई देंगी, जो इस साल 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार 2023 की रोमांटिक ड्रामा मूवी ‘बवाल’ में देखा गया था, जो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित थी और वरुण धवन उनके ओपोजिट थे।

वह पैन-इंडिया फिल्म ‘देवरा’ में भी नजर आएंगी, जिसमें सैफ अली खान और एनटीआर जूनियर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
वह एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ में भी अपना जलवा बिखेरेगीं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ‘द पोचर’ फेम गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग