Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आजम खान की मुश्किलें नहीं होंगी कम, एक और मामले में आज आ सकता है फैसला

AZAM KHAN | SAMAJ VADI PARTY | DUNGAR PUR | COURT | SHRESHTH BHARAT

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गंज थाना क्षेत्र की डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने को लेकर 2019 में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन आरोपों में आजम खान का भी नाम आया था। आजम खान पर डूगरपुर बस्ती में मारपीट और डकैती का मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले पर आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।

इस मामले में बस्ती में रह रहे लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें से एक मामला 5 जुलाई को दर्ज कराया गया था। वहां के निवासी शफीक बानों ने गंज थाने में मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने आरोप लागाया कि 3 फरवरी की देर रात पूर्व चेयरमैन अजहर खां,  तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, रानू खां,  ओमेंद्र सिंह चौहान,  फिरोज खां,  जिबरान खां,  ठेकेदार बरकत अली के साथ 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मी बस्ती में आए थे। उनके घर में जबरदस्ती घुसकर उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद घर पर बुलडोजर चलवा दिया। घर से 9 हजार की नगद लूट का भी आरोप लगाया था।

इससे पहले 12 मामलों में से एक पर सुनवाई की जा चुकी है और उस मामले में आजम खान को बरी कर दिया गया था। वहीं दूसरे मामले में आजम खान को सात साल की कैद के साथ 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। यह सजा आजम खां को 18 मार्च को सुनाई गई थी।

अब इन्हीं मामलों बाकी बचे हुए केस की सुनवाई में कोर्ट गुरुवार को फैसला सुना सकती है। इससे पहले कोर्ट आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो फर्जी प्रणाम पत्र के मामले में सात साल की सजा सुना चकी है। अब्दुल्ला आजम तभी से सीतापुर जेल में बंद है। अब्दुल्ला आजम की मां भी इसी मामले में रामपुर जेल में सजा काट रही है।     

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा