श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

MI कप्तान के तौर पर वापस आएंगे रोहित? क्रिकेट दिग्गजों का क्या है कहना

Rohit Sharma IPL 2024

IPL 2024 Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस समय एक अलग ही सीन देखने के लिए मिल रहा है। फैंस हार्दिक पांड्या को मैदान में ही जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जब भी आईपीएल की शुरुआत होती है तो क्रिकेट फैंस T20 क्रिकेट के चरम रोमांच की अपेक्षा करते हैं। लेकिन इस दफा एक ऐसा मामला देखने में आया है जिसने बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। यह मामला मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ा है जहां नए कप्तान हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा को रिप्लेस करके आए हैं और फैंस को यह पसंद नहीं आ रहा है।

एडम गिलक्रिस्ट और वॉन हैरान

पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा को हटाने का फैसला फैंस के गले बिल्कुल नहीं उतरा है। एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन ने इस मसले पर बात की है। इन दोनों ने एक पॉडकास्ट पर इस बात को लेकर हैरानी जताई कि भारतीय क्रिकेट फैंस अपने ही क्रिकेट सितारे को निशाना बना रहे हैं। उनको पसंद नहीं आ रहा है कि रोहित शर्मा के रहते हुए मुंबई इंडियंस की कप्तानी कोई और करे।

क्या रोहित बतौर कप्तान वापस आएंगे?

माइकल वॉन तो यह भी कहते हैं कि क्या इस मसले का अंत रोहित शर्मा की कप्तानी वापसी के तौर पर होगा? उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी भारतीय दर्शकों को ऐसा करते नहीं देखा कि वह अपनी ही क्रिकेटरों पर फब्तियां कस रहे हैं। लेकिन अब मैं ऐसा देख रहा हूं और सुन रहा हूं। क्या रोहित शर्मा कप्तानी के तौर पर वापसी करेंगे? क्योंकि इस वक्त भारत में इस इन सब चीजों की वजह से बहुत ड्रामा हो रहा है।

मुंबई इंडियंस की लगातार हार

एडम गिलक्रिस्ट ने भी कुछ ऐसे ही बात कही। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि रोहित शर्मा का इस खेल में क्या कद है। जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया तो सबको हैरानी हुई। यह अपेक्षित नहीं था। लेकिन यही आईपीएल का नेचर है यहां पर अलग-अलग फैन बेस मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। टेंशन बढ़ने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि अगले मैच में क्या होगा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी