Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पितृपक्ष के पहले अगर दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं सावधान; करें यह उपाय

क्या आप जानते हैं कि पितृपक्ष में कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जिससे हमें पता चलता है कि हम पर पितृ दोष हैं या नहीं। अगर आपके साथ पितृपक्ष शुरू होने से पहले या पितृपक्ष के दौरान कुछ घटनाएं घट रही हैं, तो आप पर पितृ दोष हो सकता है।
Signs Of Pitra Dosh| SHRESHTH BHARAT

Signs Of Pitra Dosh: पितृपक्ष 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। माना जाता है कि पितृ दोष की शांति के लिए पितरों का श्राद्ध करना आवश्यक होता है। पर क्या आप जानते हैं कि पितृपक्ष में कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जिससे हमें पता चलता है कि हम पर पितृ दोष हैं या नहीं। अगर आपके साथ पितृपक्ष शुरू होने से पहले या पितृपक्ष के दौरान कुछ घटनाएं घट रही हैं, तो आप पर पितृ दोष हो सकता है।

आइए जानते हैं कि पितृपक्ष से पहले या इस दौरान वो कौन से संकेत हैं (Signs Of Pitra Dosh), जिससे हमें यह पता चलता है कि किसी व्यक्ति पर पितृ दोष है…  

अगर पितृपक्ष के कुछ दिन पहले गृह कलेश होने लगे, पति-पत्नी में छोटी से छोटी बात पर झगड़े होने लगे, पैसे की तंगी हो, परिवार में लड़ाई होनी शुरू हो जाए, सपने में शमशान आदि का चित्र दिखाई दे, सपनों में पितृ पूर्वज आने लगे, सपने में सांप आए, रात में कुत्ते बेवजह भौंकने लगे, बिजनेस में नुकसान होने लगे, किसी कारण प्रमोशन में रुकावट आ जाए और नौकरी में परेशानियां पैदा होने लगे तो यह सभी पितृ दोष होने के संकेत हैं। ऐसा माना जाता हैं कि पितृ दोष होने से जीवन में परेशानियां, दुख आदि बढ़ जाते हैं, जिससे इंसान का मनोबल टूट जाता है।

Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध का मुहूर्त

पितृ दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय होते हैं। पितृ दोष दूर करने के लिए यह आवश्यक है कि आप अपने घर और आसपास में स्वच्छता रखें, नियमित रूप से समय पर पूजा-पाठ करें, साफ वस्त्रों को पहनें, सही तिथि में अपने सभी पितरों पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करें, कुत्ते को खाना खिलाएं, रोज सुबह काली गाय को रोटी खिलाएं, कौवे को अपने पितरों की पसंदीदा खाना प्रदान करें और गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। ये सभी उपाय कर आप पितृ दोष से छुटकारा पा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की मूर्ति लाने से पहले इस बात का रखें खास ख्याल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना