Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अजय देवगन-वाणी कपूर की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ इस तारीख को होगी रिलीज, देखें नया पोस्टर

'Raid 2' to Release Date: बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्म आती रहती है। इसी बीच अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'रेड 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
'Raid 2' to Release Date

‘Raid 2’ to Release Date: बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्म आती रहती है। इसी बीच अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के निर्माता ने रिलीज की तारीख का एलान किया है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता, भूषण कुमार, मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा किया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर ‘रेड 2’ की नई घोषणा साझा की।

पोस्ट में लिखा गया है, “अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की ‘रेड 2’ की रिलीज डेट तय हो गई है, जिसमें अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमेय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर भी हैं। इसे बड़े पैमाने पर दिल्ली और लखनऊ में बनाया गया है।

दिल्ली-लखनऊ में हुई शूटिंग(‘Raid 2’ to Release Date)

अजय देवगन के साथ, फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका में हैं और रजत कपूर एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म  दिल्ली और लखनऊ में बड़े पैमाने पर शूट की गई है।

रितेश देशमुख पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन का सामना करेंगे। इससे पहले, वे कई कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इससे पहले ‘रेड’ 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसमें सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज़ भी थे। यह 1980 के दशक में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई एक वास्तविक छापेमारी पर आधारित थी। इलियाना ने फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाया था।

‘रेड 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज़ का प्रोडक्शन है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना