Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध का मुहूर्त

पितृ पक्ष का आरंभ हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होता है और इसका समापन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल पितृ पक्ष किस तिथि से शुरू हो रहा है और श्राद्ध का मुहूर्त क्या रहने वाला हैं ….
Pitru Paksha 2024| श्रेष्ठ भारत

Pitru Paksha 2024: माना जाता है कि पितृ पक्ष का दिन पितरों के लिए होता है यानी उन्हें समर्पित होता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है।  साथ ही इस दौरान दान का भी विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता हैं कि पितृ पक्ष में जरूरतमंद और गरीबों को भोजन कराने से पूर्वजों का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहता है।  

पितृ पक्ष का आरंभ हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होता है और इसका समापन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल पितृ पक्ष किस तिथि से शुरू हो रहा है और श्राद्ध का मुहूर्त क्या रहने वाला हैं ….

पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा?

हिंदू पंचांग की मानें तो भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से होने वाला हैं और 18 सितंबर को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर इसका समापन होगा।

पूर्णिमा श्राद्ध 17 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, 18 सितंबर को प्रतिपदा तिथि की श्राद्ध होगी। श्राद्ध पक्ष  प्रतिपदा तिथि से ही शुरू होता है। इसलिए 18 सितंबर से पिंडदान, ब्राह्मण भोजन, तर्पण और दान जैसे अन्य दूसरे कार्य किए जा सकेंगे।  ऐसे में पितृ पक्ष का आरंभ 18 सितंबर से हो रहा है और इसका समापन 2 अक्टूबर तक होगा।

Ganesh Chaturthi 2024: राशि के अनुसार विघ्नहर्ता को लगाए भोग, बप्पा दूर करेंगे सारे विघ्न

श्राद्ध मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो रहा है।  वहीं, 18 सितंबर को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। बता दें कि श्राद्ध संपन्न करने के लिए कुतुप, रौहिण मुहूर्त काफी अच्छा माना जाता है।

11:51 से 12:40 – कुतुप मुहूर्त
12:40 से 13:29 – रौहिण मुहूर्त
13:29 से 15:56 – अपराह्न काल

Somvati Amavasya 2024: इन दोषों से चाहिए छुटकारा, तो जरूर करें ये 3 दान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग