Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AFG vs NZ: BCCI को ट्रोल करने वालों को अफगान बोर्ड ने दिया करारा जवाब, मैच न होने की बताई वजह

ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खराब व्यवस्था को लेकर BCCI को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा स्टेडियम की व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
AFG vs NZ Greater Noida

AFG vs NZ Greater Noida: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आए हैं। दोनों के बीच मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मैच में बारिश के चलते तीसरे दिन भी टॉस नहीं हो पाया।

ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में खराब व्यवस्था को लेकर BCCI को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा स्टेडियम की व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अफगान बोर्ड ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, ”हमने भारत में तीन विकल्प सोचे थे। देहरादून, लखनऊ और ग्रेटर नोएडा, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों (लखनऊ और देहरादून) BCCI के घरेलू मैचों की वजह से उपलब्ध नहीं थे, जिसकी वजह से हमने ग्रेटर नोएडा को चुना था।

उन्होंने आगे लिखा है कि यूएई में गर्म मौसम की वजह से टेस्ट मैच खेलना मुश्किल होता। साथ ही न्यूजीलैंड का भी बिजी शेड्यूल रहता है। वहीं, भारत में बारिश का मौसम चल रहा है। इसी वजह से उनके घरेलू मैच भी प्रभावित हुए हैं।

वहीं, अफगान बोर्ड ने BCCI के प्रयासों की तारीफ करते हुए पोस्ट में आगे लिखा, ”हम मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। BCCI ने हमारे लिए अतिरिक्त मशीनरी उपलब्ध करवाई है। मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”

ग्रेटर नोएडा स्टेडियम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। मैदान को सुखाने के लिए इलेक्ट्रिक पंखे का भी इस्तेमाल किया गया। इसी वजह से ग्रेटर नोएडा स्टेडियम से जुड़े अधिकारियों को भी ट्रोल किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना