श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव का प्रचार जिम्मा उठा लिया है। वह सोमवार को कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में मतदान तक करीब 200 से ज्यादा गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी पर लंबे समय तक सस्पेंस बनाए रखने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। वहीं, अमेठी से पार्टी के सबसे करीबी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बहुमत हासिल करने के लिए चुनाव अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वयं चुनाव प्रचार का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है।

प्रियंका गांधी मे उठाया चुनाव प्रचार का जिम्मा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रायबरेली से अपने भाई राहुल गांधी को जिताने के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा है कि वह दोनों सीटों पर मतदान होने तक नुक्कड़ सभाएं करेंगी और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। इतना ही नहीं, बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ प्रियंका गांधी ही संभालेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दोनों जिलों के लगभग 200 से 300 गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

दरअसल, कांग्रेस ने लंबे समय के सस्पेंस के बाद शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें, यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। अब देखना यह है कि कौन सी राजनीतिक पार्टी इन दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराती है। जहां एक और भाजपा मिशन 80 के संकल्प को पूरा करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को जिताने का संकल्प लिया है। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी