Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानें कब होगी बारिश

Weather Forecast Today : मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
weather forecast today heatwave rainfall alert

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कल यानी 5 मई को झारखंड का सरायकेला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। विभाग के के अनुसार, आज कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश होगी। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…

यूपी में कानपुर सबसे ज्यादा गर्म

उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, सरायकेला में 45.1 डिग्री, रायलसीमा के कडपा में 44.8 डिग्री, गंगीय पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में 44.5 डिग्री, तेलंगाना के निजामाबाद में 44.4 डिग्री, ओडिशा के झारसुगुड़ा में 44 डिग्री, तमिलनाडु के करुर परमथी में 43.8 और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के रेंटाचिंटाला में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन हिस्सों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 9 मई के दौरान गुजरात, तमिलनाडु, झारखंड, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र में अलग-अलग हिस्सों में लू से गंभीर लू चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का सितम जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं वर्षा/ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 7 मई को प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा/ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज सतही हवाएं (25 से 35 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना हैं। प्रयागराज में 27.8 डिग्री, लखनऊ में 28 डिग्री और फुरसतगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, 7 मई को कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पंतनगर में सबसे ज्यादा 39.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुक्तेश्वर में 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, तापमान बढ़ने से जंगल में लगने वाली आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं। वहीं, उत्तरकाशी, देहरादून, चमलोी और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (115.0-2-24.4 मिमी) होगी। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आज भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) के साथ प्रचंड आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा