Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन हैं अमेठी में ताजा रुझानों में आगे चल रहे किशोरी लाल शर्मा

Amethi Lok Sabha Election Result 2024

Amethi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रूझान आने शुरू हो गए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसको पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी रूझानों में कुछ सीट पर आने वाले रूझानों ने लोगों को चौंकाया है। इन्ही आंकड़ों में से एक सीट उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट है। इस सीट पर भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं वहीं कांग्रेस ने इस सीट से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। जब प्रत्याशियों की घोषणा हुई तो लग रहा था कि स्मृति ईरानी आसानी से चुनाव जीत सकती है लेकिन शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के प्रत्याशी 45000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था।

आगे चल रहे किशोरी लाल

चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी से 45718  हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा को अब तक 146911 वोट मिल चुके हैं। वहीं स्मृति ईरानी को 101193 वोट मिले हैं। केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है, जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। किशोरी लाल शर्मा मूलत पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। किशोरी लाल शर्मा ने 1983 में राजीव गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी में कदम रखा था। बाद में राजीव गांधी के अचानक निधन के बाद गांधी परिवार से उनके रिश्ते पारिवारिक हो गए और वो गांधी परिवार के ही होकर रह गए।

गांधी परिवार के करीबी हैं किशोरी लाल

1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद शर्मा ने कभी शीला कौल के काम को संभाला तो कभी सतीश शर्मा के लिए मदद की। जब पहली बार सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में आई और अमेठी से चुनाव लड़ी, तब केएल शर्मा उनके सात अमेठी आ गए। जब सोनिया खुद रायबरेली आ गई व राहुल गांधी अमेठी सीट पर चुनाव लड़ने लगे तो वह दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी संभालने लगे। उनकी निष्ठा का फल उन्हें इस चुनाव में कांग्रेस ने दिया और उन्हों अमेठी सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

केएल शर्मा ने जब नामांकन दाखिल किया था तो उन्होंने कहा था कि यहां से कौन जीतेगा या कौन हारेगा, यह जनता के हाथ में है, लेकिन हम कड़ी मेहनत करेंगे। किशोरी लाल शर्मा ने कहा था कि चुनाव तो महज औपचारिकता है, जनता अपना मूड उसी के लिए बनाती है जो उसके लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि अमेठी मेरे दिल में है। मैं 40 साल से यहां हूं। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो निर्देश दिया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं। मैं बस यही चाहता हूं कि लोग मुझे अपनी सेवा में एक मौका दें।

राहुल गांधी को 2019 में मिली थी हार
बता दें कि 2019 में अमेठी से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी को 4 लाख 68 हजार 514 वोट, जबकि राहुल गांधी को 4 लाख 13 हजार 394 वोट मिले थे। इस तरह राहुल को स्मृति के हाथों 55 हजार 120 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा