श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase: यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

UP LOk Sabha Election 2024 | 2nd phase voting | shreshth bharat |

UP Lok Sabha Election 2024, Second Phase voting: लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यूपी की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक होना है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, दूसरे चरण की आठ सीटों पर कुल एक करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 मतदाता हैं। इसमें 90 लाख 26 हजार 51 पुरुष मतदाता, 77 लाख 50 हजार 356 महिला मतदाता और 791 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। दूसरे चरण में हो रहे मतदान में सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में
और सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “लोक सभा चुनाव-2024 के आज दूसरे चरण के मतदान में सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ‘सुरक्षित व विकसित भारत’ के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक-एक वोट देश का स्वर्णिम भविष्य बनाने में निर्णायक है। पहले मतदान, फिर जलपान!”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका