श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन, फिर रोड शो कर BJP के पक्ष में मांगे वोट

PM NARENDRA MODI | ROAD SHOW | LALLU SINGH | RAM LALA | SHRESHTH BHARAT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मई को अयोध्या का दौरा किया। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम भी किया और वहां के पुजारियों के साथ मिलकर भगवान राम की पूजा-अर्चना भी की।

रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने विशेष रथ से रोड़ शो किया। यह रोड़ शो लगभग 2 किमी तक चला। इस रोड शो की सबसे खास बात यह थी कि उन पर 100 क्विंटल से ज्यादा फूलों की बरसात की गई। इस रोड शो का आयोजन सुग्रीव किला से लता चौक तक किया गया।

पीएम मोदी ने रोड शो में शामिल हुए लोगों का अभिवादन किया और एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आशीर्वाद देने आई जनता का अभिनंदन! अयोध्यावासियों का दिल भी श्रीराम के जैसा बड़ा है। रोड़ शो में आई जनता-जनार्दन का दिल से धन्यवाद करता हूं।

वहीं, पीएम मोदी के साथ इस रोड शो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लल्लू सिंह के लिए यहां प्रचार किया। बता दें कि पीएम मोदी ने इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के लिए 370 और NDA को लिए 400 पार का नारा दिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होनी है। इस चरण में 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जाएगी। उसी के साथ उत्तरप्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली की सीटों पर चुनाव होगा।

राम नगरी की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपयों के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लता मंगेशकर चौक जैसे हमारे प्रयास, अयोध्या की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। यहां के मेरे परिवारजनों का जीवन आसान बनाने के लिए तेज गति से प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने से अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों का कारोबार और बढ़ेगा। इसके साथ ही होटल से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक कई इंडस्ट्री के यहां आने से युवाओं को भी रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज