श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएगी AAP, संजय सिंह ने बुलाई बैठक

sanjay singh | lok sabha election 2024 |

राज्यसभा सदस्य और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह जेल से रिहा होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को संजय सिंह चंडीगढ़ में प्रदेश के विधायकों, विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों के चेयरमनों के साथ बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह बैठक दोपहर एक बजे सीएम आवास पर होगी। यहां आप पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान और जालंधर के विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं, इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी कैसे लड़ेगी। किन मुद्दों पर विपक्ष को घेरने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि आप पार्टी की उपलब्धियों को कैसे जनता के बीच तक पहुंचाया जाएगा।

आम आदमी पार्टी अब तक 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। सांसद सुशील कुमार रिंकू के पार्टी छोड़ने के बाद जालंधर से किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसको लेकर भी इसी बैठक में मंथन किया जाएगा। पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि,आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कोर्ट ने 2 अप्रैल को जमानत दे दी है। जिसके बाद अब वह जेल से बाहर आ गए है। कुछ शर्तों के चलते आप नेता को जेल से जमानत मिली है।

वहीं, आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी ने दूसरी ओर दावा किया है कि अगर जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं तो वह ही एक दिन में रिहा हो जाएंगे। लेकिन हम सभी अरविंद केजरीवाल को जानते हैं कि वो कभी नहीं झुकेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी