Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज नए रिकॉर्ड बना सकता है शेयर मार्केट, रिजल्ट से पहले मिल रहे ये संकेत

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के दिन घरेलू शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को कई नए रिकॉर्ड बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
share market| lok sabha election result 2024| shreshth bharat

Share Market Pre-Open: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के दिन घरेलू शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को कई नए रिकॉर्ड बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। एक दिन पहले सोमवार को देखी गई तेजी आज भी जारी रहने की उम्मीद है। शेयर बाजार खुलने से पहले कई सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं।

बाजार खुलते ही निफ्टी लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ 23,560 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आज भी भारतीय बाजार मजबूत शुरूआत करने वाला है।

रिजल्ट के शुरूआती रुझान निभाएंगे बड़ी भूमिका

मंगलवार की सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से हुई है। तो वहीं, शेयर मार्केट करीब सुबह 9.15 बजे तक खुलेगा, तब तक रिजल्ट के शुरूआती रुझान सामने आ जाएंगे। अगर शुरुआती रुझान बाजार के अनुमान के हिसाब से रहे तो आज भी मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है।

सोमवार को भी बना था सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड

बता दें कि बीते सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए थे। सेंसेक्स 2,507.47 अंक (3.39 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 76,468.78 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 23,338.70 अंक का नया रिकॉर्ड छुने के बाद 733.20 अंक और 3.25 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 23,263.90 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ था। सोमवार को निफ्टी बैंक इंडेक्स जीवन में पहली बार 50 हजार के स्तर को पार कर पाया था।

एक्जिट पोल में मोदी सरकार की आसानी से जीतता हुआ बताया गया है और अगर परिणाम एक्जिट पोल के अनुसार आते हैं तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकता है। आज अच्छा रिजल्ट रहने पर निफ्टी के 24 हजार अंक के स्तर को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार