Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Joe Biden के देश में भारतीय छात्र की हत्या, मांगे थे 1200 डॉलर

Crime scene | america | student death | Mohammed Abdul Arafat | shreshth bharat

अमेरिका में भारतीयों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला अमेरिकी राज्य ओहिया का है जहां पर एक भारतीय छात्र को निशाना बनाया गया है। इस भारतीय छात्र का नाम मोहम्मद अब्दुल अराफात है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब्दुल मई 2023 में क्लीवलैंड विश्वविद्यालय से आईटी में मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका गया था। अराफात 7 मार्च से लापता चल रहा था। जिनका कई दिनों से खोज अभियान चल रहा था। जो कि अब वह मृत पाया गया है। रिकॉर्ड के मुताबिक, इस साल ये 11वें भारतीय छात्र हैं जिनकी हत्या की गई है।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,  मोहम्मद अराफात के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। शोक संतप्त परिवार को उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। न्यूयॉर्क में भारत के दूतावास ने मंगलवार को कहा मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है और वह उसकी मौत की जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अराफात, जिनके लिए खोज अभियान चल रहा था, ओहियो के क्लीवलैंड में मृत पाए गए।

अराफात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा था कि अरफात ने उनसे आखिरी बार 7 मार्च को उनसे बात की थी और उसके बाद से वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है। अमेरिका में अरफात के कमरे में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को सूचित किया था कि उसने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उनके पिता मोहम्मद सलीम ने कहा कि दस दिनों के बाद, उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि एक ड्रग्स गैंग ने अराफात का अपहरण कर लिया है। अराफात के पिता से रिहाई के लिए 1200 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांग भी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा