Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज आएगा अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फैसला, मिलेगी राहत या जेल?

arvind kejriwal | delhi high court | bail | aap | shreshth bharat

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज अहम दिन है। आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आने वाला है। केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और ईडी की रिमांड का विरोध किया है। केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। आज यानि मंगलवार को दोपहर ढाई बजे कोर्ट का फैसला आएगा। ये फैसला हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शार्मा सुनाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका में अपनी गिरफ्तारी और फिर ईडी रिमांड को असंवैधानिक बताया था। इससे पहले केजरीवाल को ईडी की टीम ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया था कि एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का सरगना बताया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी का आज 20 दिन है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में अपनी दलील दी थी। सिंघवी ने कोर्ट में कहा था कि सीएम की तत्काल गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं थी। केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं ईडी उन्हें शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बता रही है।

आज केजरीवाल की दूसरी याचिका पर भी फैसला आना है। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दी गई याचिका में अपने वकील से मिलने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। अभी केजरीवाल अपने वकील से दो बार ही मुलाकात कर पाएं हैं। केजरीवाल हर हफ्ते 5 बार वकीलों से मिलने का वक्त मांग रहे हैं।

अभी देखना होगा कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संजय सिंह की तरह राहत मिलती है या फिर बीआरएस नेता के. कविता का जमानत याचिका की तरह उनकी भी जमानत याचिका खारिज की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा