Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन; डिंपल यादव के बाद अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात, सोनाक्षी और उमर अब्दुल्ला ने भी घेरा!

Sonam Wangchuk Protest

केजरीवाल और डिंपल यादव पहुंचे जंतर-मंतर, संसद में गूंजेगा मुद्दा

Sonam Wangchuk Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल आज 19वें दिन भी जारी रही। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे इस आंदोलन को अब भारी सियासी समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी उनसे मिलने पहुंची थीं। डिंपल यादव ने साफ किया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में सपा छात्रों के इस मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाएगी।

बॉलीवुड से मिला साथ: सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा सना शेख ने उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के इस आंदोलन की गूंज अब बॉलीवुड में भी सुनाई दे रही है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तीखे सवाल दागे। सोनाक्षी ने कहा कि वांगचुक उन बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं जो बर्बादी की तरफ जा रहा है, वे उस सिस्टम के खिलाफ खड़े हैं जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चिंता जताते हुए लिखा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति को, जिसने देश को इतना कुछ दिया है, अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत को इस तरह जोखिम में नहीं डालना चाहिए।

उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला: ‘शिक्षा मंत्री को पद से हटा देना चाहिए’

Sonam Wangchuk Protest: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से सरकार द्वारा कोई संपर्क न करने पर कड़े सवाल उठाए। अब्दुल्ला ने सीधे तौर पर मांग की कि नीट पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत उनके पद से हटा देना चाहिए। जंतर-मंतर पर बढ़ती इस राजनीतिक और सामाजिक हलचल के बीच 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च पर सबकी नजरें टिकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल
Ankit Baliyan murder Case
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर; परिवार बोला- अभी आधा हुआ न्याय
Nepal Flash Floods
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार: बाढ़-भूस्खलन से 788 मौतें; 2,500 से ज्यादा लापता, भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू में जुटा भारत