Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस

Lucknow

Lucknow: राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल अपने ‘लूट के एजेंडे’ को पूरा करने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं और उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारें पहले दंगे कराने के लिए जानी जाती थीं।

राजधानी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि लखनऊ के लोगों का सौभाग्य है कि वे अटल जी के क्षेत्र के नागरिक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ में विकास की जो नींव रखी, उसकी गाथा शहर की हर गली में सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विकास की उसी श्रृंखला को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि राजधानी में आज जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनके पीछे पार्टी कार्यकर्ता मुख्य ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उनका प्रयास रहा है कि जनता के लिए खर्च होने वाले एक-एक पैसे का सदुपयोग हो।

Lucknow: यूपी में तेजी से हो रहा चहुंमुखी विकास- डॉ. दिनेश शर्मा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज हर ओर विकास दिखाई दे रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय लगभग आधा रह गया है। उन्होंने इसे मोदी-योगी सरकारों की उपलब्धि बताया। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों की निगरानी करने की अपील भी की। डॉ. शर्मा ने कहा कि ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए किए जा रहे विकास कार्य श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। साथ ही, इससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती मिलेगी।

चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष पर साधा निशाना

डॉ. शर्मा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ छद्मवेशी लोग जनता के बीच सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, भगवान राम को काल्पनिक बताया और राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सनातनियों की ताकत को देखकर कुछ लोगों का रंग बदल रहा है। उनके मुताबिक, ब्राह्मण समाज का शोषण और अपमान करने वाले अब उसके सम्मान का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कितनी भी कोशिश की जाए, लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। (Lucknow)

कर्म और संतुष्टि से मिलती है जीवन में शांति

डॉ. शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में दुख का एक कारण कर्म का अभाव भी होता है, जबकि सुख कर्म के प्रभाव से मिलता है। उनके अनुसार, जीवन में शांति व्यक्ति के अपने स्वभाव से आती है और यही संतुष्टि का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि जब जीवन में शिकायतें कम होती हैं तो संतुष्टि बढ़ती है। खुश रहने की जिम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दी जा सकती। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति वर्तमान में अच्छा कार्य करता है, वह कभी असफल नहीं होता।

सीमित होते परिवारों पर जताई चिंता

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सीमित होते परिवारों को देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले समय में देश की आबादी कम होने लग सकती है। उन्होंने देश में घटती प्रजनन दर का जिक्र करते हुए हिंदू आबादी में आठ प्रतिशत की कमी आने का दावा किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि परिवारों के सिमटने से त्योहारों का उत्साह, उमंग और परंपराएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने विदेश जाकर बस रहे युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चे पैसे और बेहतर जीवन की तलाश में विदेश जा रहे हैं। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि जिस देश ने उन्हें सक्षम बनाया, उसे छोड़कर जाना चिंता का विषय है। (Lucknow)

रामलीला मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण

डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐशबाग स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला मैदान परिसर में नवनिर्मित चहारदीवारी तथा पंडित बेनीमाधव केदारनाथ पाद्या जी द्वार और कन्हैया दास प्राग दास द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी, रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीश चंद अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा और पूर्व पार्षद रंजीत धानुक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (Lucknow)

करीब सात करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

डॉ. शर्मा ने जय भोले गेस्ट हाउस, त्रिवेणी नगर में सांसद निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लगभग सात करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे लखनऊ के समग्र एवं चहुंमुखी विकास को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी, भाजपा विधायक प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ‘बॉबी’, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष जी.डी. शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा पार्षद दल के नेता देव शर्मा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश बाजपेई, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। (Lucknow)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल
Ankit Baliyan murder Case
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर; परिवार बोला- अभी आधा हुआ न्याय
Nepal Flash Floods
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार: बाढ़-भूस्खलन से 788 मौतें; 2,500 से ज्यादा लापता, भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू में जुटा भारत