श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

आज एक और इतिहास रचेंगे ‘हिटमैन’, उनके IPL करियर पर एक झलक

IPL 2024 Rohit Sharma Mumbai Indians

IPL 2024 Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे। हैदराबाद में आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टक्कर है। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एमआई के सबसे बड़े खिलाड़ी

दोनों ही टीमें अपने अभियान के शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत बड़ी शख्सियत रहे हैं जिन्होंने इस टीम को पांच खिताब जिताए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा कप्तान नहीं है और उनकी जगह हार्दिक पांड्या इस टीम के बागडोर संभाल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित का करियर

रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 199 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 130 के करीब की स्ट्राइक रेट और 29.39 के औसत के साथ 5084 रन बनाए हैं। हिटमैन ने दौरान 109 नाबाद के बेस्ट स्कोर के साथ 34 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 195 पारियों में किया है।

10 साल में ऐसा रहा कप्तानी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 2013 में रिकी पोंटिंग से फ्रेंचाइजी की कप्तानी ली थी और उसके बाद से वापस मुड़कर नहीं देखा। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती। इस तरीके से रोहित ने पिछले 10 साल में अपनी टीम को पांच बार खिताबी जीत दिलवाई और दो बार प्लेऑफ में पहुंचाया।

हार्दिक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

फिलहाल हार्दिक पांड्या के ऊपर रोहित शर्मा की विरासत को बढ़ाने का एक बड़ा काम है। बता दें, हार्दिक पांड्या पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और इस टीम ने पहली बार में ही आईपीएल का खिताब जीता था। पिछली बार भी यह टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी जिसको महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। अब इस सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने कैश ट्रेड किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी