Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IRCTC केस में लालू परिवार को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला 31 जुलाई तक टाला

IRCTC Money Laundering Case

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला 31 जुलाई 2026 तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट का यह आदेश 16 जुलाई 2026 को आना था, लेकिन फिलहाल इसे आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे लालू परिवार को एक बार फिर अस्थाई राहत मिल गई है।

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC केस में लालू परिवार को राहत

कोर्ट अब इस मामले में 31 जुलाई 2026 को अपना अगला फैसला सुनाएगा। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद (RJD) सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस पूरे वित्तीय हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2004-2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा है, जहाँ रांची और पुरी में IRCTC के दो रेलवे होटलों का ठेका नियमों के विरुद्ध एक निजी कंपनी को देने का आरोप है। जांच एजेंसियों (ED) का दावा है कि इसके बदले में लालू परिवार को पटना में बेहद कीमती जमीन नाममात्र दाम पर मिली थी। इस बेनामी संपत्ति को शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में यह मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। (IRCTC Money Laundering Case)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल
Ankit Baliyan murder Case
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर; परिवार बोला- अभी आधा हुआ न्याय
Nepal Flash Floods
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार: बाढ़-भूस्खलन से 788 मौतें; 2,500 से ज्यादा लापता, भारतीय नागरिकों के रेस्क्यू में जुटा भारत