Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन जेल से रिहा

anandmohan

बिहार के आनंद मोहन 15 साल के बाद रिहा हो गए. आनंद मोहन सांसद भी रहे हैं और बिहार के बाहुबली नेताओं में उनकी गिनती रही है. आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार सरकार की हर तरफ से आलोचना हो रही है.

आपको बता दे कि बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या में उम्रकैद की सजा हुई थी. जी कृष्णैया 1985 बैच के आईएएस अफसर थे और तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले थे. इस मामले में पहले निचली अदालत ने 2007 में इन्हें मौत की सजा सुनाई थी जिसे एक साल बाद 2008 में पटना हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया था.

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी सांसद रह चुकी हैं और इनके बेटे चेतन आनंद बिहार के शिवहर से आरजेडी से विधायक हैं. आनंद मोहन की रिहाई के बाद आरजेडी सहित बिहार सरकार के ऊपर काफी सवाल उठ रहे हैं. आनंद मोहन की रिहाई के लिए बिहार सरकार ने जेल नियमावली में भी बदलाव कर दिया था.

आनंद मोहन अपने बेटे की सगाई के लिए कुछ दिन ही पहले 15 दिन की पैरोल पर आए थे, पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद 26 अप्रैल को वो सहरसा जेल वापस लौटे थे.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग