श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ola-Uber की Paytm ने उड़ाई नींद, नई योजना में आखिर क्या है खास?

PAYTM | OLA | UBER | SHRESHTH BHARAT

फिनटेक सेक्टर की कंपनियों में से एक पेटीएम नए सेक्टर में एंट्री लेने वाली है। पेटीएम भी राइड हेलिंग सर्विसेज प्रदान करने वाली ओला और उबर जैसी कंपनियों की तरह अपनी सर्विस को शुरू कर रही है।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटीएम ने ऑटोरिक्शा के साथ राइड हेलिंग सर्विसेज का ट्रायल शुरू किया था। कंपनी आने वाले दिनों में दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे राज्यों में ऑटोरिक्शा सर्विसेज की शुरुआत कर सकती है। इसकी शुरुआत के लिए पेटीएम ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कॉमर्स का सहारा ले रही है। वह ओएनडीसी के जरिए पहले ही फूड डिलीवरी, ग्रॉसरी, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न ई-कॉमर्स सेक्टर में सेवाओं की शुरुआत कर चुका है।

पेटीएम की नई योजना से ओला और उबर को मिलेगी चुनौती

अभी भारत में ऐप बेस्ड कैब, टैक्सी व ऑटोरिक्शा की सुविधाएं देने में ओला और उबर सबसे आगे हैं। ये दोनों भारतीय बाजार में राइड हेलिंग सेगमेंट में सबसे चर्चित नाम है। उनके अलावा, कई अन्य कंपनियां भी इस तरह की कार्य कर रही हैं। पेटीएम की नई योजना के आने से ओला और उबर को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि, पेटीएम के ऐप पर राइड हेलिंग फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। यह फीचर अभी पेटीएम के चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। टेस्टिंग के बाद धीरे-धीरे इसको आगे बढ़ाया जाएगा और यह फीचर ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, इसके बारे में अभी पेटीएम ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।

मुश्किलों से घिरी हुई है पेटीएम

फिनटेक कंपनी पेटीएम पिछले कुछ समय से मुश्किलों में घिरी हुई है। रिजर्व बैंक ने जनवरी महीने में उसकी बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर एक्शन लिया था, जिससे पेटीएम को अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ा था। SBI ने पेटीएम की बैंक पर आधिकारिक रूप से बैन लगा दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज