Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi 650 Crore Medicine Scam Probe: क्या आपकी जान बचाने वाली दवाइयां ही बन चुकी हैं सबसे बड़ा स्कैम? रैनबैक्सी से लेकर कफ सिरप तक का पूरा सच!

delhi-government-hospital-medicine-procurement-scam-acb-investigation-details

Delhi 650 Crore Medicine Scam Probe: दिल्ली में इस समय 650 करोड़ रुपये के एक बहुत बड़े दवा खरीद घोटाले की जांच चल रही है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो इस मामले में सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी और डीजीएचएस के 10 से ज्यादा बड़े अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल और डॉ. विजय कुमार रंगा को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जांच एजेंसियां अब टेंडर की फाइलें, जीईएम पोर्टल के डिजिटल लॉग, पेमेंट हिस्ट्री और बैंक खातों के रिकॉर्ड्स को बारीकी से खंगाल रही हैं। इसके साथ ही इस घोटाले में कुछ सप्लायर्स और आईएएस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रैनबैक्सी कांड से लेकर कफ सिरप तक का काला इतिहास

वैसे भारत में पहले भी कई बड़े मेडिकल स्कैम सामने आ चुके हैं। इसमें रैनबैक्सी कंपनी का मामला दुनिया के सबसे बड़े फार्मा स्कैंडल्स में गिना जाता है, जहां दवाइयों के टेस्ट डेटा में हेरफेर करने पर कंपनी पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। इसके अलावा भारत में बनी कुछ कफ सिरप में जहरीले केमिकल मिलने की वजह से गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में कई बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी जारी की थी। एक स्टिंग ऑपरेशन में यह भी खुलासा हो चुका है कि बाजार में एक्सपायर्ड दवाइयों को दोबारा नया पैकेट देकर मरीजों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा था।

बैन होने के बाद भी बाजार में बिक रही हैं खतरनाक दवाइयां

आज के समय में कई दवाइयां बैन होने के बाद भी चोरी-छिपे बाजार में बिक रही हैं। जैसे निमेस्युलाइड नाम का पेनकिलर बच्चों के लिए पूरी तरह बैन है क्योंकि इससे लिवर खराब हो सकता है, फिर भी यह आसानी से मिल जाता है। इसी तरह एनाल्जिन दवा शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को कम कर देती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। कई देशों में बैन होने के बाद भी यह भारत में कई जगह बिकती है। सर्दी-खांसी में इस्तेमाल होने वाली पीपीए दवा से ब्रेन हैमरेज का खतरा रहता है और वजन कम करने वाली सिब्यूटरमिन दवा से हार्ट अटैक का रिस्क रहता है, लेकिन ऑनलाइन और ब्लैक मार्केट में आज भी इन्हें बेचा जा रहा है।

कैसे काम करता है यह पूरा दवा माफिया?

यह पूरा दवा माफिया कई तरीकों से काम करता है। फेक मेडिसिंस के खेल में दवा बाहर से बिल्कुल असली जैसी दिखती है, लेकिन अंदर उसका मुख्य सॉल्ट या तो होता ही नहीं या बहुत कम होता है। वहीं सबस्टैंडर्ड मेडिसिंस पूरी तरह नकली नहीं होतीं, लेकिन खराब मैन्युफैक्चरिंग और गलत स्टोरेज की वजह से मरीज पर इनका कोई असर नहीं होता। सबसे बड़ा खेल टेंडर स्कैम के जरिए होता है, जहां सरकारी अस्पतालों में 100 रुपये की दवा को नियमों में बदलाव करके 300 से 400 रुपये में खरीदा जाता है। इसके अलावा डॉक्टर-फार्मा नेक्सस के तहत कंपनियां डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्राएं देती हैं, जिसके बदले मरीज को महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिखी जाती हैं। आज इलीगल ऑनलाइन मार्केट के जरिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसी जगहों पर बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के खतरनाक स्टेरॉयड और बैन दवाइयां बेची जा रही हैं।

आम जनता की सेहत और जेब पर भारी असर

इस पूरे स्कैम का सबसे बुरा असर आम जनता पर हो रहा है। घटिया और गलत दवाइयों की वजह से मरीजों की बीमारी ठीक होने के बजाय लिवर, किडनी और हार्ट पर बुरा असर पड़ रहा है। एंटीबायोटिक्स के इस गलत इस्तेमाल से शरीर में दवाइयों ने असर करना बंद कर देती हैं, जिसे डब्ल्यूएचओ ने आने वाले समय का सबसे बड़ा खतरा माना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में नकली और अवैध दवाओं का यह पूरा नेटवर्क करीब 16 से 17 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो चुका है, जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Himachal Monsoon
हिमाचल प्रदेश में मानसून से 197 लोगों की मौत, 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान; भारी बारिश के कारण 88 सड़कें अवरुद्ध
MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप