West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ के एक चार मंजिला ‘होटल विदेशिनी’ में सोमवार सुबह तड़के करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने और दम घुटने से 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।
West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident: AC में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग? रिसेप्शन से पूरी इमारत में फैली
शुरुआती जांच और होटल स्टाफ के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रिसेप्शन एरिया में लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। श्रावण महीने का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आए थे और होटल पूरी तरह बुक था। हादसा सुबह तड़के हुआ जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
पूरे होटल में धुआं भरने के कारण लोगों का दम घुटने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक, जान बचाने के लिए कुछ श्रद्धालुओं ने होटल की गैलरी और खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी। यह भी आरोप है कि होटल का फायर एग्जिट (आपातकालीन निकास) बंद था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। (West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident)
बाहर से न धुआं दिखा, न आग की लपटें; तारापीठ होटल अग्निकांड में 22 लोगों का रेस्क्यू
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने कहा कि बाहर से न तो धुआं और न ही आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। उन्होंने बताया, “बाहर से न तो धुआं दिखाई दे रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया… इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है।”
भुंदेश ने आगे कहा, “फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम यहां पहुंचेगी। FIR दर्ज होने के बाद होटल संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई और जांच कर रहे हैं।” (West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident)
तारापीठ होटल अग्निकांड पर भाजपा विधायक का हमला
भाजपा विधायक ध्रुबा साहा ने इस घटना को लेकर अधिकारियों की आलोचना की और तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण (TRDA) में परिवर्तन की मांग की। उन्होंने कहा, “व्यवस्था पहले से ही खस्ताहाल थी। TRDA में सुधार की जरूरत है। उन्होंने इतनी बड़ी इमारत तो बना दी, लेकिन आग पर काबू पाने का कोई इंतजाम नहीं था। अंदर घुसो और मरो… कई लोगों की मौत हो चुकी है।” (West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident)











