Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक महीने में वजन करना है कम तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Weight Loss Diet: जल्दी और तेजी से वजन कम करने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जिम जाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, कुछ कम आहार लेते हैं, तो कुछ मेडिकल तरीके ढूंढते हैं।
Weight Loss Diet

Weight Loss Diet: जल्दी और तेजी से वजन कम करने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जिम जाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, कुछ कम आहार लेते हैं, तो कुछ मेडिकल तरीके ढूंढते हैं। अगर आप खानपान को बेहतर बनाकर सिर्फ एक महीने में वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं तो यहां जानिए बेस्ट डाइट चार्ट।

पत्तेदार सब्जियां और फल

अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करना चाहिए। खाने से पहले एक प्लेट भरकर ताजे फल-सब्जियों का सलाद खाना चाहिए। पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, ब्रोकोली, और स्पिनेच वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। इनमें फाइबर भरपूर होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं और वजन को कंट्रोल करती है। सेब, नाशपाती और अंगूर जैसे फल वजन घटाने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

दालें

दालें (Pulses) जैसे कि चना, मटर, और उड़द की दालें खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होते है, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है।

नट्स और बीज

नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट और चिया सीड्स वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। ये नट्स और बीज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, पाचन तंत्र मजबूत बनाते हैं और आपको सेहतमंद रखते हैं।

ओटमील

ओटमील (Oatmeal) भी वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर कूट-कूटकर भरा होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखकर ओवरईटिंग से बचाता है। इससे वजन कंट्रोल रहता है।

ग्रीन टी-कॉफी

ग्रीन टी और कॉफी भी जल्दी वजन कम करने में मददगार हो सकती हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है और वजन कंट्रोल कर सकता है।

मछली-अंडे

मछली और अंडे खाने से भी वजन तेजी से घटता है लेकिन इसकी एक लिमिट मात्रा ही सही होती है। सैल्मन, ट्यूना, मैकेरल और अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने और वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

पानी

खाने के अलावा पानी को लेकर कोताही नहीं बरतनी चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और आपके वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड