श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन चीजों का सेवन करने से तेजी से बढ़ता है वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

अगर आप डिनर में नूडल्स तो कभी सैंडविच या पास्ता खाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप जंक फूड से दूर रहें....
Consuming these things increases weight rapidly are you also making these mistakes

Weight Loss: हमारे शरीर का बढ़ता वजन कई परेशानियों का सबब बन जाता है। बढ़ते वजन के कारण लोगों को चलने से लेकर बैठने तक, हर चीज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते वजन का एक मुख्य कारण हमारी गलत लाइफस्टाइल और बुरी डाइट है। हम दिन में बाहर का खाना खा लेते हैं और रात का डिनर घर पर करना पसंद करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि डिनर में की गई ये गलतियां आपके वजन को बहुत बढ़ा सकती हैं। दरअसल, ज्यादातर लोग रात के समय डिनर (Dinner) में गलती से उन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो उनके मोटापे को बढ़ाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारा डिनर हल्का, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सके। अगर डिनर में भारी और फैट बढ़ाने वाले फूड्स खायेंगे तो आपका पेट निकलना शुरू हो जाता है और मोटापा घेरने लगता है। इस लेख में हम उन्हीं गलतियों के बारे में आपको बताएंगे।

अलग-अलग तरह की चीजों का करें सेवन

कई बार लोग एक ही तरह का खाना रोजाना खाने लगते हैं। इससे शुरूआत में तो वजन कम होता है, लेकिन इससे मोनोटोनस डाइट यानी एक ही तरह की डाइट वजन घटाने के बजाय वजन बढ़ाने का काम भी करने लगती है। चाहे फिर वो हल्का खाना हो या फिर एक ही तरह की सब्जी (Weight Loss Mistakes)। इसीलिए एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि वजन घटाने के लिए लोगों को अलग-अलग तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए।

मीठा खाने से बचें

जरूरत से ज्यादा मीठा आपके वजन को बढ़ाने (Weight Gain) का एक मुख्य कारण है। रात के खाने के पहले या बाद में मीठा खाने से बचें।

यह भी पढ़ें- मानसून में सर्दी-ज़ुकाम कर रहा है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

जंक फूड का न करें सेवन

अगर आप डिनर में नूडल्स तो कभी सैंडविच या पास्ता खाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप जंक फूड से दूर रहें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य