Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss 18 की वजह से बंद हो रहा ये टीवी शो, इस दिन आएगा लास्ट एपिसोड

बिग बॉस 18 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और दर्शक इस बार के सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला प्रोमो जारी किया था जिसमें यह खुलासा हुआ था कि इस बार शो की थीम ‘भविष्य’ होगी।
Laughter Chefs Last Episode| shreshth bharat

Laughter Chefs Last Episode: दर्शकों का चहेता शो ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ अब जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। इस शो का आखिरी एपिसोड अक्टूबर में आएगा। जून में शुरू हुए इस शो को होस्ट भारती सिंह करती हैं। वहीं, जज के तौर पर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी नजर आते हैं।

इस कारण बंद हो रहा शो

इस शो में जन्नत जुबैर, रीम शेख, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य और अली गोनी समेत कई कलाकार नजर आते हैं। शो को लेकर पहले कहा गया था कि इसे जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते तक किया जाएगा, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है।

खबरों की मानें तो इसे बंद करने का कारण बिग बॉस सीजन 18 है। चैनल पर बिग बॉस का नया सीजन आने के कारण इस शो को बंद किया जा रहा है। वहीं, इसका आखिरी एपिसोड (Laughter Chefs Last Episode) अक्टूबर में टेलीकास्ट होगा।

ये एक्टर्स हैं शो का हिस्सा

कलर्स टीवी पर आने वाला लाफ्टर शेफ्स सीजन-1 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, एक्टर अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर रहमानी, करण कुंद्रा, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रीम शेख और कश्मीरा शाह नजर आ चुकीं हैं।

Oscar 2025 में Laapataa Ladies की हुई एंट्री, बड़ी फिल्मों को पछाड़ बनाई अपनी जगह

बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो जारी

बिग बॉस 18 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और दर्शक इस बार के सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में इसका पहला प्रोमो जारी किया था जिसमें यह खुलासा हुआ था कि इस बार शो की थीम ‘भविष्य’ होगी।

प्रोमो में यह भी बताया गया कि इस सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के भविष्य पर गौर करेंगे। यह एक नया और रोमांचक एंगल है जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

नजर आ सकते हैं ये सितारें

खबरों के मुताबिक, अंजलि आनंद, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, दीपिका आर्य, सुनील कुमार, कनिका मान, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी, अनीता हसनंदानी, मीरा देओस्थले, अर्जुन बिजलानी और सुरभि ज्योति जैसे टीवी के जाने-माने सितारे भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

बिंज वॉच के लिए शानदार हैं क्राइम पर बनीं ये फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा