Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Oscar 2025 में Laapataa Ladies की हुई एंट्री, बड़ी फिल्मों को पछाड़ बनाई अपनी जगह

किरण राव की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। हाल ही में किरण यह कहते नजर आईं थी कि उनका यह सपना है कि उनकी इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में एंट्री मिले। उनका यह सपना अब हकीकत में बदल गया है।
Laapataa Ladies| shreshth bharat

Laapataa Ladies: भारतीय फिल्मों का ऑस्कर के लिए सेलेक्ट होना अपने आप में ही गर्व वाली बात है। वहीं, सोने पर सुहागा तब होगा, जब कोई भारतीय फिल्म यह अवार्ड अपने नाम कर ले। ऑस्कर 2025 के लिए इस बार भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान हो चुका है।

इसमें आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी ‘लापता लेडीज’ भी शामिल है। द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने एकेडमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री की घोषणा की है।

‘लापता लेडीज’ का आस्कर के लिए हुआ सेलेक्शन

किरण राव की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘लापता लेडीज‘ को ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। हाल ही में किरण यह कहते नजर आईं थी कि उनका यह सपना है कि उनकी इस फिल्म को ऑस्कर 2025 में एंट्री मिले। उनका यह सपना अब हकीकत में बदल गया है।

इन फिल्मों को पीछे छोड़ बनाई अपनी जगह

पांच फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह पक्की की है। इस फिल्म ने ‘तंगलान’, ‘उलोजकुहू’, ‘वाजहई’ और ‘श्रीकांत’ को पीछे छोड़ दिया है।

बिंज वॉच के लिए शानदार हैं क्राइम पर बनीं ये फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

क्या है ‘Laapataa Ladies’ की कहानी?

‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दो औरतों की कहानी दिखाई गई है। ये औरतें शादी के बाद ही लापता हो जाती हैं। फिल्म की कहानी सूरजमुखी गांव में रहने वाले दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) से शुरू होती है। दीपक अपनी नई ब्याही पत्नी फूल (नितांशी गोयल) को शादी कर उसके गांव से पहली बार ससुराल लाता है, लेकिन रास्ते में ही फूल ट्रेन में छूट जाती है और दीपक गलती से किसी दूसरी महिला (प्रतिभा रांटा) को ले आता है। इसके बाद इन तीनों की कहानी एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है, जो दर्शकों के होश उड़ा देती है।

सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म कंगुआ अब 10 अक्टूबर नहीं, इस दिन होगी रिलीज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना