Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप, स्कूल से छुट्टी होते ही किया किडनैप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल से लौटते समय अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने छात्रा की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है।
Lucknow Minor Girl Rape Case| shreshth bharat

Lucknow Minor Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल से लौटते समय अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने छात्रा की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता हर रोज की तरह 23 सितंबर सोमवार को स्कूल गयी थी। करीब 1 बजे स्कूल की छुटी होने के बाद छात्रा घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 2 युवक छात्रा के पास आए और उसका बैग छीन लिया। जब छात्रा ने मना किया तो युवको ने छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर कार में खींच लिया।

आरोपी छात्रा को लेकर कृष्णा नगर के पास के होटल पैराडाइज शांति इन के अंदर गए और छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, छात्रा की अश्लील वीडियो भी बनाई और छात्रा को धमकी दी की अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और तेरे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पूरी घटना थाना सरोजनी नगर क्षेत्र की है।

पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी

आरोपी पीड़िता को करीब 4 बजे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे तैसे घर के अंदर आई और फिर परिवार वालों के पूछने पर पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता ने सरोजनी नगर थाने पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय के है। उनका नाम अमीन और दानिश है। इन्होंने पीड़िता के साथ गलत काम किया है।

‘दोगली है कांग्रेस और राहुल गांधी की आरक्षण पर नीति’, मायावती ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

पुलिस कर रही है मामले की जांच

एडिशनल इंस्पेक्टर अनवर अहमद ने बताया कि केस (Lucknow Minor Girl Rape Case) दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। जहां घटना हुई, वहां से सबूत भी एकत्र किये जा रहे हैं। जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने उस होटल की भी जांच और पूछताछ की, जहां आरोपी पीड़िता को लेकर गये थे। पूछताछ में होटल के कर्मचारियों ने बताया कि हमने ऐसा कुछ नहीं देखा है कि किसी को यहां जबरदस्ती लाया गया हो और न ही हमने ये देखा कि पीड़िता कब यहां आरोपियों के साथ आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी ले लिया है।

शर्मसार! प्रिंसिपल ने बलात्कार का विरोध करने पर नाबालिग बच्ची की हत्या कर शव को स्कूल में फेंका

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग