Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाई-बहन लगते हैं बॅालिवुड के ये स्टार्स, चौका देगें नाम

हमें सितारों के लव अफेयर और पार्टनर के बारे में तो पता ही होता है, पर क्या आप जानते हैं कि इन फेमस बॅालीवुड स्टार्स के भाई-बहन कौन हैं? इस आर्टिकल में हम आपको बॅालीवुड के कुछ ऐसे ही भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताएंगे
Alia Bhatt| Imran Hashmi| Bollywood| Entertaainment| Shreshth Bharat

Bollywood Stars: फिल्म इंडस्ट्री के सितारें आए दिन किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहते है। कभी अपने फिल्मों को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ के लिए। हमें सितारों के लव अफेयर और पार्टनर के बारे में तो पता ही होता है, पर क्या आप जानते हैं कि इन फेमस बॅालीवुड स्टार्स के भाई-बहन कौन हैं? इस आर्टिकल में हम आपको बॅालीवुड के कुछ ऐसे ही भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताएंगे…

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। लोगों को इनके रिश्ते के बारे में कम ही पता हैं। बॉलीवुड के किसिंग किंग कहे जाने वाले इमरान हाशमी आलिया के ममेरे भाई हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट इमरान हाशमी के मामा लगते हैं।

मोहनीश बहल और काजोल

विलेन से लेकर संस्कारी बेटे की भूमिका निभाने मोहनीश बहल और बॅालीवुड की जानी मानी अदाकारा काजोल मौसेरे भाई-बहन हैं। मोहनीश की मां नूतन और काजोल की मां तनूजा सगी बहन हैं। दोनों सितारों को साथ में कम ही देखा गया है।

अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ

अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ का रिश्ता भाई-बहन का है। दरअसल, अर्जुन कपूर कटरीना कैफ के मुंहबोले भाई हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि वो बॅालीवुड में कटरीना कैफ के इकलौते भाई हैं।

रणवीर सिंह और सोनम कपूर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रणवीर और सोनम कपूर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम की नानी दोनों सगी बहन हैं। इस तरह दोनों में भाई-बहन का रिश्ता है।

साकिब सलीम और हुमा कुरैशी

साकिब सलीम और हुमा कुरैशी दोनों भाई-बहन हैं। दोनों ही बॉलीवुड में काम कर रहे है। दोनों को काफी बार एक-दूसरे की टांग खींचते हुए स्पॅाट किया गया है।

यह भी पढ़े- सिद्धार्थ रॉय कपूर का बड़ा एलान, भारत के पहले चुनाव आयुक्त पर बनाएंगे फिल्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण