Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स पर जमकर भड़की कंगना, कहा तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा

कंगना सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हो रहीं थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना के साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ मारा
kangana ranaut announces new film bharat-bhhagya amid Emergency Controversy READ IN DETAIL

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभीनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को Chandigarh Airport पर एक CISF महिला जवान ने थप्पड़ मारा। कंगना सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हो रहीं थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना के साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ मारा। महिला जवान कुलविंदर कौर को संसपेंड कर दिया गया है। अब Kangana Ranaut ने इस घटना पर इंडस्ट्री और सेलेब्स की चुप्पी पर जमकर गुस्सा किया हैं।

इंस्टा स्टोरी पर किया पोस्ट

कंगना के साथ हुए इस घटना के बाद लोग कंगना के सपोर्ट में उतरे हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक इस मामले में किसी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस बात से कंगना को काफी गुस्सा आया है। अभीनेत्री ने अपने Insta Story पर एक पोस्ट लिख इंडस्ट्री के लोगों पर जमकर गुस्सा किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने थोड़ी देर बाद ये पोस्ट डिलीट कर दी।

सेलेब्स की चुप्पी ये बोली कंगना

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए घटना में फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल करते हुए कंगना ने लिखा,”डियर फिल्म इंडस्ट्री आप सभी लोग या तो एयरपोर्ट पर मुझ पर हुए हमले को सेलिब्रेट कर रहे हैं या फिर इस पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन, याद रखना अगर कल को आप अपने देश की किसी सड़क पर या दुनिया में कहीं और चल रहे होंगे, तब कुछ इजरायली/फिलिस्तानी आप पर या आपके बच्चे पर हमला करते हैं। बस इसलिए क्योंकि आप सभी राफा के लिए खड़े थे, इजरायली होस्टेज के समर्थन में थे। तब आप देखेंगे मैं आपके बोलने की आजादी के लिए लडूंगी। अगर किसी दिन आपको लगे कि मैं क्यों, मैं कहां हूं, तो याद रखना आप मैं नहीं।

दूसरी पोस्ट में कंगना ने लिखा,”ऑल आइज ऑन राफा’ गैंग ये आपके और आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। जब आप किसी पर आतंकी हमले को सेलिब्रेट करते हैं। उस दिन के लिए तैयार हो जाओ जब ये सब आपके साथ होगा।

यह भी पढ़े- कंगना के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर अशोक पंडित, इंदिरा गांधी के मर्डर से की तुलना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग