Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शर्मसार! प्रिंसिपल ने बलात्कार का विरोध करने पर नाबालिग बच्ची की हत्या कर शव को स्कूल में फेंका

Gujarat Murder Case: गुजरात के दाहोद जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा एक की छात्रा की स्कूल के ही प्रिंसिपल ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
Gujarat Murder Case

Gujarat Murder Case: गुजरात के दाहोद जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा एक की छात्रा की स्कूल के ही प्रिंसिपल ने गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रिंसिपल छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहा था। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने बच्ची की हत्या कर उसके शव को स्कूल परिसर, जबकि बैग और जूते को कक्षा के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी 55 वर्षीय गोविंद नट को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजदीप सिंह झाला ने ने कहा कि गुरुवार शाम को छह वर्षीय बच्ची का शव उसके स्कूल में मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं।

प्रिंसिपल ने अपराध किया कबूल

वहीं, घटना के बाद बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह हर दिन प्रिंसिपल गोविंद नट के साथ स्कूल जाती थी। जब पुलिस ने प्रिंसिपल से बात की, तो उन्होंने बताया कि वह बच्ची को स्कूल में छोड़कर किसी काम से चले गए थे। पुलिस को यकीन नहीं हुआ। जब उन्होंने घटना वाले दिन गोविंद नट के फोन लोकेशन की जांच की, तो पता चला कि वह उस दिन स्कूल देर से पहुंचा था। जब उससे पूछताछ की गई, तो प्रिंसिपल ने जघन्य अपराध कबूल कर लिया।

प्रिंसिपल ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उसने सुबह करीब 10.20 बजे लड़की को उसके घर से उठाया। उसकी मां ने उसे प्रिंसिपल की कार में बैठाया और विदा किया, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने इसकी पुष्टि की। स्कूल जाते समय प्रिंसिपल ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की और वह चिल्लाने लगी।” उन्होंने आगे कहा कि प्रिंसिपल ने लड़की को चिल्लाने से रोकने के लिए उसका गला दबा दिया।

पुलिस ने बताया कि गोविंद नट पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत कड़े आरोप लगाए गए हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि यह समाज के लिए शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा, “मुझे इससे बहुत दुख हुआ है। हम तीन दिनों से इस पर नज़र रख रहे थे। हमने पुलिस से कहा था कि इस मामले की तह तक पहुंचा जाए। प्रिंसिपल को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मैं इस घटना की निंदा करता हूँ और हम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि इस तरह के अपराध दोबारा न हों।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा