Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss 18 के लिए इन कंटेस्टेंट के नाम हो गए कंफर्म? देखें पूरी लिस्ट

शोएब इब्राहिम के अलावा दिग्विजय राठी के भी शो में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा तेज हैं। दरअसल,  ‘खबरी भाई’ अकाउंट से ट्वीट कर दिग्विजय राठी के शो में होने को लेकर हिंट दिया गया है...
bigg-boss-18-contestants-list-5-name-including-arjun-bijlani-to-shoaib-ibrahim

Bigg Boss 18 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 के समापन के बाद, सभी की निगाहें अब बिग बॉस 18 पर टिकी हुई हैं। सलमान खान के एक बार फिर शो होस्ट करने की खबर से फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अनिल कपूर के ओटीटी सीजन को होस्ट करने के बाद, दर्शक अब सलमान खान के साथ कुछ अलग और नया देखने के लिए बेताब हैं।

टेलीविजन का सबसे विवादित रियलिटी शो, बिग बॉस, हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में, 5 संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

शोएब इब्राहिम (Bigg Boss 18 Contestants)

साल का सबसे बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो, बिग बॉस 18, इस साल अक्टूबर में दर्शकों के सामने होगा। खबरें हैं कि बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान एक बार फिर इस शो को अपनी मेजबानी से रोशन करेंगे। और सबसे रोमांचक खबर ये है कि टीवी का मशहूर जोड़ा, शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ में से अब शोएब बिग बॉस के घर में कदम रखने वाले हैं। दीपिका पहले ही इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं, और अब शोएब के जाने से दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

दिग्विजय राठी

शोएब इब्राहिम के अलावा दिग्विजय राठी के भी शो में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा तेज हैं। दरअसल,  ‘खबरी भाई’ अकाउंट से ट्वीट कर दिग्विजय राठी के शो में होने को लेकर हिंट दिया गया है। वायरल ट्वीट में लिखा है, ‘दिग्विजय राठी को बिग बॉस 18 में होना चाहिए, चाहे कुछ भी हो। वह बॉसमैन है और अकेले ही पूरे सीजन पर राज करेंगे। उन्हें मैंने एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 में देखा है और वह बहुत अच्छे हैं।’  अब देखना होगा कि क्या सच में दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में नजर आते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं Bigg Boss कंटेस्टेंट, खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

लवकेश कटारिया

इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे दमदार कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया को भी बिग बॉस 18 में देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है, मगर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में लवकेश कटारिया ने साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगे। मगर मेकर्स उन्हें शो के लिए अप्रोच करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड