श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा- केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा

ARVIND KEJRIWAL | AAP | SUPREME COURT | ED | DELHI | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो गई है। इस बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर लिया जाए तो भी वह इस्तीफा नहीं देंगे।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि “ये तो सब जानते हैं कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ नहीं मिला। अब तक 600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना चाहते हैं और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया।

बता दें, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी इस बात को दोहराया है कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वे जेल से ही अपना मुख्यमंत्री का कामकाज संभालेंगे। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल उनके मुख्यमंत्री थे, वे मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। अगर ऐसा होता है कि केजरीवाल को जेल से ही अपना कामकाज संभालना पड़ता है तो यह भारतीय राजनीतिक इतिहास में अपने आप में एक दुर्लभ घटना होगी।

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च की शाम ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002’ के तहत गिरफ्तार किया है। इस कानून के तहत जमानत मिलनी काफी कठिन है। बता दें केजरीवाल को ईडी ने इससे पहले 9 समन जारी किए थे। केजरीवाल इसके खिलाफ कोर्ट में भी पहुंचे थे जिससे उन्हें राहत नहीं मिली। केजरीवाल की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले की दिल्ली हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि कोर्ट उनको गिरफ्तारी से राहत नहीं दे सकता।

कोर्ट ने ईडी से केजरीवाल के खिलाफ सबूत भी मांगे थे। ईडी ने जब सबूत पेश किए थे तो कोर्ट ने सवाल किया था कि अगर आपके पास सबूत है तो केजरीवाल को समन क्यों भेज रहे हैं, उनको गिरफ्तार क्यों नहीं करते? इसके जवाब में ईडी ने कहा था कि वह केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाना चाहते हैं। वे केजरीवाल को गिरफ्तार कर भी सकते हैं और नहीं भी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज