Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPTET Exam 2026: पहले दिन 15 सॉल्वर गिरफ्तार, AI और बायोमेट्रिक जांच में खुला फर्जीवाड़ा; जानें परीक्षा की पूरी गाइडलाइन

UPTET Exam 2026

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के पहले दिन ही राज्य में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। परीक्षा के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 15 फर्जी परीक्षार्थी दूसरों के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से 7 फर्जी अभ्यर्थी पहली पाली में और 8 दूसरी पाली में परीक्षा देते हुए पकड़े गए।

UPTET Exam 2026: पहले दिन 15 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

पहचान उजागर होने के तुरंत बाद इन सभी 15 ‘मुन्नाभाइयों’ को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई 2 जुलाई को प्रदेश भर के कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा के दौरान हुई। एआई (AI) और आधुनिक तकनीक से खुली पोलइस बार नकल माफियाओं और फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

UPESSC की हाईटेक निगरानी में हो रही परीक्षा

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में बने AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सीधे लाइव निगरानी की जा रही थी। खुद आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सचिव और परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में एआई कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक किया गया। केंद्रों पर अनिवार्य किए गए बायोमेट्रिक और आईरिस (Iris) वेरिफिकेशन के कारण कोई भी फर्जी उम्मीदवार पहचान छिपाकर भागने में सफल नहीं हो सका।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जा रहा है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में करीब 19.94 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी पालियों में भी सुरक्षा और जांच का यही सख्त मानक लागू रहेगा ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। (UPTET Exam 2026)

परीक्षा की तारीखें

यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कुल 5 शिफ्टों में कराई जा रही है। 2 और 3 जुलाई को दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। वहीं, 4 जुलाई को परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट (पहली पाली) में होगी।

पालियों का समय

  • प्रथम पाली (पेपर-1: प्राथमिक स्तर – कक्षा 1 से 5): सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • एंट्री का समय: सुबह 07:15 बजे से 08:45 बजे तक।
  • द्वितीय पाली (पेपर-2: उच्च प्राथमिक स्तर – कक्षा 6 से 8): दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
  • एंट्री का समय: दोपहर 12:15 बजे से 01:45 बजे तक।(UPTET Exam 2026)

UPTET 2026 में पहली बार मल्टी-शिफ्ट परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन लागू

परीक्षा पहली बार मल्टी-शिफ्ट फॉर्मेट में हो रही है, इसलिए निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू किया गया है। पेपर लीक और गड़बड़ी रोकने के लिए डिजिटल लॉक, रेटिना स्कैन और लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष साइबर टीम तैनात है।

प्रत्येक पेपर के लिए मिलेगा 2.5 घंटे का समय

परीक्षा में शामिल हो रहे लगभग 1.86 लाख सेवारत शिक्षकों को योगी सरकार के आदेशानुसार विशेष सवेतन अवकाश दिया गया है। दोनों पेपरों में 150-150 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 2.5 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% (90 अंक) और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) को 55% (82 अंक) लाने अनिवार्य हैं। UPTET सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य होता है। (UPTET Exam 2026)

गेट बंद होने से पहले पहुंचें केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। अपने साथ UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल पहचान पत्र जरूर ले जाएं। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। (UPTET Exam 2026)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट