Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

TMC विवाद में चुनाव आयोग की एंट्री, दोनों गुटों को 6 जुलाई तक जवाब का निर्देश; ‘असली’ पार्टी पर होगा फैसला

ECI Notice to TMC

ECI Notice to TMC: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को आधिकारिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बागी गुट के नेता ऋतब्रता बनर्जी को भेजा गया है। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को 6 जुलाई 2026 शाम 5:30 बजे तक अपने दावों और प्रतिदावों पर विस्तृत लिखित जवाब सौंपने का निर्देश दिया है।

ECI Notice to TMC: ECI तय करेगा कौन है असली TMC

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गई। ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व में 58 से अधिक विधायकों ने बगावत कर दी और खुद को असली तृणमूल कांग्रेस घोषित कर दिया। बागी गुट ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी के नाम, आधिकारिक बैंक खातों, संगठनात्मक ढांचे, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और पार्टी के प्रसिद्ध चुनाव चिह्न (दो फूल और घास) पर अपना हक जताया है

बागी खेमे ने दावा किया है कि उन्होंने 22 जून को कोलकाता में एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित कर ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था और वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की और दावा किया कि पार्टी के दो-तिहाई से अधिक विधायक और नेता उनके साथ हैं। (ECI Notice to TMC)

सिंबल ऑर्डर 1968 के तहत होगी जांच

दूसरी ओर, ममता बनर्जी के वफादारों और वरिष्ठ नेताओं ने बागियों के इस कदम को अवैध बताते हुए चुनाव आयोग द्वारा उन्हें मिलने का समय दिए जाने पर भी प्रक्रियात्मक सवाल उठाए हैं। चुनाव आयोग अब ‘सिंबल ऑर्डर 1968’ के पैराग्राफ 15 के तहत दोनों पक्षों के सांगठनिक और विधायी बहुमत (विधायकों और सांसदों की संख्या) की जांच करेगा, जिसके बाद यह तय होगा कि “असली” टीएमसी कौन सी है। (ECI Notice to TMC)



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट