Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मौसम विभाग का फरमान, यूपी समेत इन जिलों में जल्द चढ़ेगा गर्मी का पारा

14_05_2023-summer_weather_101314

Weather Update: अभी तो गर्मी ठीक से आई भी नहीं है। लेकिन उसने अपना ट्रेलर दिखा दिया है। लोगों के पसीने भी छूटने शुरू हो गए हैं। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इसी महीने यानी अप्रैल में 20 दिन तक लू चलने की संभावना है। भयानक हीटवेव का सामना करना पड़ेगा और फिर जून तक पूरे देश का करीब 85% हिस्सा आग में झुलसेगा. जबकि पिछली साल यह आंकड़ा 60% था।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते से ही तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, आंद्र प्रदेश और ओडिशा में दिखाई देगा। इसका अधिक प्रभाव राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। इस दौरान 20 दिन के लिए लू का एक भयानक दौर भी चल सकता है. यानी भयानक गर्मी की तैयारी कर लीजिए।

वैसे तो अप्रैल के महीने में हीटवेव 4 से 8 दिन ही चलती है। लेकिन इस बार जलवायु में परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण परिस्थियों में बदलाव आया है। जिसके चलते देश के 23 राज्य में लू चलेगी. इतना ही नहीं बल्कि 10 से 20 दिनों तक हीटवेव का दौर भी जारी रहेगा। जबकि पिछली बार के मुकाबले इस बार यह रिकॉर्ड तोट गया है।

यूपी में गर्मी की मार

उत्तर प्रदेश में हर दिन के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। अप्रैल के महीने में लोगों का जून का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल महीने में इन दिनों पश्चिमी यूपी के कुछेक इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती हैं। लेकिन इससे आपको गर्मी से राहत बिल्कुल नहीं मिलेगी। कहा जा रहा है कि एक दो दिन में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा